फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में BJP की सरकार बनते ही भड़के प्रकाश राज, ब्रेकिंग न्यूज...!!! के साथ ट्वीट कर निकाली भड़ास

Fri, 18 May 2018 08:38 AM IST
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PRAKASH RAJ
बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके और साउथ के सुपरस्टार का तमगा हासिल कर चुके प्रकाश राज कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने से बेहद नाराज हैं और इस बात की नाराजगी उन्होंने ट्विटर पर जता दी है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
PRAKASH RAJ
प्रकाश राज फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों में से हैं जो देश की राजनीति पर खुलकर बात करते हैं। इस बार उन्होंने कर्नाटक में  जेडी (एस) और कांग्रेस के विधायकों को खरीदे-फरोख्त से बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों पर रखे जाने पर तंज किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रकाश राज
प्रकाश ने ट्विटर पर लिखा है, 'कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज...!!! हॉलीडे रेसॉर्ट के मैनेजर महामहिम गवर्नर से मिल रहे हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, क्योंकि उनके साथ 116 विधायक हैं...खेल अब शुरू हुआ है...हर कोई राजनीति का सहारा ले रहा है...'
 



 

4 of 5
प्रकाश राज
बता दें कि इससे पहले प्रकाश राज कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को मिली ज्यादा सीट के कारण ट्रोल हो गए थे। गौरतलब है कि कर्नाटक में मतदान से पहले उन्होंने बीजेपी के खिलाफ कैंपेन चलाया था, जिसके द्वारा उन्होंने कर्नाटक की जनता से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज
बताया जा रहा है कि कर्नाटक में मतदान से पहले प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर #JustAsking कैंपेन चलाकर वहां की जनता से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी, लेकिन जनता ने प्रकाश राज की बात न मानकर बीजेपी को ही सबसे ज्यादा वोट दिए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें