Jaya Bachchan
- फोटो : social media
बेटी और जूही चावला के साथ आर्ट एग्जीबिशन में पहुंचीं जया
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को देशभर में मनाया गया। इस बीच बॉलीवुड सितारों ने भी भारत के राष्ट्रपिता को बेहद खास अंदाज में याद किया है। गांधी जंयती के मौके पर मुंबई में 'सनातनी ए आर्ट एग्जिबिशन' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अभिनेत्री जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन और अभिनेत्री जूही चावला के साथ नजर आईं। एग्जीबिशन में कई राजनेता और फिल्मी सितारे भी शामिल हुए थे।