सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज का ट्रोल होना आम बात हो गई है। हर दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल किया जाता है। ताजा मामला अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले अभिनेता प्रकाश राज का है। दरअसल प्रकाश राज की पत्नी पोनी प्रकाश ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की।
विज्ञापन
2 of 5
PRakash raj
फोटोज में प्रकाश राज अपनी पत्नी पोनी प्रकाश के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन लगता है यूजर्स को ये फोटो पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रकाश राज को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
PRAKASH RAJ WIFE
एक यूजर ने कमेंट कर पूछा, 'क्या यह आपकी बीवी है या बेटी।' एक यूजर ने लिखा, बुढ़ापे में जवानी दिख रही है...। वहीं कई यूजर्स ने आपत्तिजनक कमेंट्स भी किए तो कई ने फोटो की तारीफ भी की।
4 of 5
Prakash Raj
ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज को ट्रोल किया गया। इससे पहले भी जब गुजरात विधानसभा चुनाव में केंद्र सरकार मिशन 150 पूरा नहीं कर पाई इस पर प्रकाश राज ने सवाल उठाए थे। हालांकि प्रकाश राज को सवाल करना महंगा पड़ा क्योंकि पार्टी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर प्रकाश राज को आड़े हाथों ले लिया था और जमकर कमेंट किए थे।
प्रकाश राज ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म हिटलर से की थी। प्रकाश राज ने 'सिंघम', 'वान्टेड' और 'दबंग 2' में विलेन का रोल निभाया था जो लोगों को बहुत ही पसंद आया था।