फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में BJP की जीत पर ट्रोल हुए प्रकाश राज, बॉलीवुड एक्टर्स ने भी जमकर लगाई लताड़

Wed, 16 May 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को मिली ज्यादा सीट के कारण ट्रोल हो रहे हैं। पता हो कि कर्नाटक में मतदान से पहले उन्होंने बीजेपी के खिलाफ कैंपने चलाया था, जिसके द्वारा उन्होंने कर्नाटक की जनता से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी। 
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मंगलवार को कर्नाटक चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया। इसमें बीजेपी ने सबसे ज्यादा 104 सीट जीती। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम बनाकर शेयर किया। इतना ही नहीं लोगों ने उनकी मजाकिया फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
बताया जा रहा है कि कर्नाटक में मतदान से पहले प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर #JustAsking कैंपेन चलाकर वहां की जनता से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी, लेकिन जनता ने प्रकाश राज की बात न मानकर बीजेपी को ही सबसे ज्यादा वोट दिए हैं। 
 

 
विज्ञापन

4 of 4
बात करें बॉलीवुड की तो सिंगर बाबुल सुप्रियो ने ट्विटर पर प्रकाश राज का मजाक बनाया, और ट्वीट किया-'डियर राजू, शायद तुम्हें दुख होगा, अब बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार है। आपको आने वाली फिल्मों के लिए शुभकामनाएं लेकिन दूसरों को तंग करके फालतू की पब्लिसिटी बटोरने की अपनी कोशिशों को प्लीज बंद मत करना...।

वहीं एक्टर परेश रावल ने भी मजेदार ट्वीट करते हुए लिखा है कि लगता है EVM की इज्जत आज फिर खतरे में है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें