प्रकाश राज
- फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट ट्रेंड पर भी बोले प्रकाश राज…
मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब प्रकाश राज से पूछा गया कि क्या बायकॉट ट्रेंड के पीछे राजनीतिक दलों का हाथ होता है? अभिनेता ने इस पर इशारों-इशारों में कहा कि जब दीपिका पादुकोण की फिल्म का बायकॉट किया गया, तब उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, प्रधानमंत्री पर बनी फिल्म 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। दरअसल, यह एक ग्रुप है, जो लोगों के अंदर खौफ पैदा करना चाहता है और उनकी आवाज को दबाना चाहता है।