पर्दे पर जब हीरो एक्शन करता है, डायलॉग बोलता है तो हॉल में तालियां बजती हैं। हीरो रातोंरात सुपरस्टार बन जाता है। मगर एक्टर की मेहनत के साथ-साथ निर्देशक की मेहनत भी होती है। प्रकाश मेहरा एक ऐसे ही निर्देशक थे, जिन्होंने ऐसे फ्लॉप एक्टर्स को भी रातोंरात बुलंदियों पर पहुंचा दिया, जिनके सितारे उस वक्त डूबे हुए थे। वह असली स्टारमेकर थे। आज उनकी पुण्यतिथि है। दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा का जन्म उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दीं। दमदार एक्टर्स दिए। अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। बिगबी के अलावा प्रकाश मेहरा ने शशि कपूर, फिरोज खान, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र और अनिल कपूर को भी अपनी फिल्मों में जगह दी। 17 मई 2009 को मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। आइए जानते हैं उन्होंने किसको स्टार बनाया...