ग्लैमर वर्ल्ड इस समय गम में डूबी हुई हैं। टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या के बाद हर कोई सदमे में है। मायानगरी में सितारों को होने वाली परेशानियों के बीच अब प्रियंका चोपड़ा की खुदकुशी की कोशिश की खबर ने सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन
2 of 10
इस समय सफलता की सीढियां चढ़ रहीं प्रियंका चोपड़ा के पूर्व सेक्रेटरी प्रकाश जाजू ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रियंका ने भी दो-तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा,' प्रियंका चोपड़ा अब भले ही मजबूत लगे लेकिन संघर्ष के दिनों में वह बहुत असुरक्षित थी। इतना ही नहीं एक के बाद ट्वीट कर जीजू ने बहुत कुछ कहा है।
विज्ञापन
3 of 10
जाजू ने ट्वीट कर कहा है कि 'प्रियंका चोपड़ा जिस समय असीम मर्चेंट के साथ रिश्ते में थी, उस वक्त वो बहुत परेशान रहती थीं। वो मर्चेंट की मां के बहुत करीब थी। 2002 में उनकी मौत ने उसे अंदर से तोड़ दिया था। इसके बाद उसने करन अपार्टमेंट से कूद कर सुसाइड की कोशिश की थी। ये तो ठीक समय पर मैं पहुंच गया।'
PC may look very strong now but she was also very vulnerable in struggling days, tried to commit suicide 2-3 times but i managed to stop her
— PRAKASH JAJU (@Prakashjaaju) April 2, 2016
4 of 10
जाजू ने कहा कि मैंने उसे पकड़ लिया। उसे कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद फ्लैट में सभी खिड़कियों पर ग्रिल्स लगवाईं। तब रोज प्रियंका चोपड़ा और असीम में झगड़ा होता। रात को 2-2, 3-3 बजे रोते हुए मुझे फोन करती और मैं उसको असीम के घर के नीचे से अपनी कार में लेके आता। फिर उसको समझा बुझाकर उसके घर छोड़ता।
विज्ञापन
5 of 10
जाजू ने ट्वीट कर कहा है कि एक बार प्रियंका असीम से झगड़ा कर कार लेके वसई चली गई सुसाइड करने। बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर वापस बुलाया। 18-19 साल की लड़कियों में कहां समझ होती है।
3 ... Ek baar madam, aseem se zhagda karke car leke vasai chali gayi suicide karna, badi mushkil se samjha buza ke wapis bulaaya :) ...
— PRAKASH JAJU (@Prakashjaaju) April 2, 2016
विज्ञापन
6 of 10
जाजू ने कहा, जब वह नई थी तो वह मेरे पैसों पर गुजर बसर करती थी। मेरे जरिए ही वह लोगों से काम मांगती थी। वह तीन लड़कियों के साथ एक कमरे में रहा करती थी। वह बरेली से आई थी।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : getty
उन्होंने आगे लिखा,' फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कोशिश के लिए परिजनों को बेटियों को अकेले मुंबई नहीं भेजना चाहिए। जब लड़कियां फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहीं होती हैं तो वे असुरक्षित हो जाती हैं। साथ ही जब वह बड़ी स्टार बन जाती हैं जो अकेलेपन के चलते और ज्यादा असुरक्षित हो जाती हैं।'
8 of 10
जाजू ने कहा, जब लड़कियां मुंबई में अकेले रहती हैं तो शराब और ड्रग्स उनकी आदत बन जाती है। क्योंकि वहां उन्हें रोकने वाला कोई नहीं होता है। अमीर बाप के लड़के तो दिन भर ऐसी लड़कियां ढूंढ़ते रहते हैं जो मुंबई में अकेली रहती है। टीवी आर्टिस्ट की लाइफ तो और भी खराब रहती है। महीने में 26 दिन शूट। सुबह से रात। मेक अप रूम भी बहुत गंदा होता है।
9 of 10
जाजू ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में प्रिंयका जैसी कई खिलाडियों को देखा है। उनके सामने ही कई स्टार बने हैं और कई का स्टारडम खत्म हुआ है।
प्रकाश जाजू और प्रियंका चोपड़ा के बीच अब रिश्ते सामान्य नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा के कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के बाद दोनों के बीच कड़वाहट है। प्रकाश जाजू ने प्रियंका के खिलाफ मुंबई की अदालत में केस भी किया था। 2008 में प्रियंका के पिता ने प्रकाश के खिलाफ प्राइवेसी में दखल देने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में प्रकाश जाजू को 67 दिन तक जेल में रहना पड़ा था।