फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajakta Koli: प्राजक्ता कोली ने साझा की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें, मंगेतर संग रोमांटिक हुईं अभिनेत्री

Mon, 24 Feb 2025 03:06 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले प्राजक्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 6
प्राजक्ता कोली- वृषांक कनल - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
प्राजक्ता कोली ने मेहंदी फंक्शन के बाद अब शादी की अन्य फंक्शन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्राजक्ता ने इन तस्वीरों में बेहद सुंदर से हरे रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। तस्वीर में वृषांक और प्राजक्ता साथ में फोटो शूट करवाया है।
विज्ञापन

2 of 6
प्राजक्ता कोली- वृषांक कनल - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
वृषांक संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
प्राजक्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वृषांक को टैग करते हुए बताया कि दोनों ने अनीता डोंगरे का डिजाइन किया ड्रेस पहन रखा है। उनका मेकअप श्रुति बिर्जे और हेयर स्टाइल सुजाता ने की है। उन्हें आकृति सेजपाल ने स्टाइल किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्राजक्ता कोली- वृषांक कनल - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
मस्ती करती नजर आ रही हैं प्राजक्ता
इन तस्वीरों में प्राजक्ता मस्ती भरे पोज दे रही हैं, वहीं वृषांक उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्राजक्ता ने हरे रंग का लहंगा पहन रखा है। वहीं, वृषांक पेस्टल शेड के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में गेंदे के फूल की सजावट बहुत खूबसूरत लग रही है।
 

4 of 6
प्राजक्ता कोली- वृषांक कनल - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
फैंस ने दी बधाई
यूजर्स ने तस्वीर पर दोनों को बधाई दी है। वहीं, शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुकता भी जाहिर की है। प्राजक्ता और वृषांक की जोड़ी को यूजर्स ने बेस्ट जोड़ी कहा है।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्राजक्ता कोली- वृषांक कनल - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
शेयर की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें
प्राजक्ता कोली ने इससे पहले मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनमें प्राजक्ता और वृषांक साथ में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे थे। वीडियो के साथ प्राजक्ता ने अपना डांस वीडियो भी शेयर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्राजक्ता कोली - फोटो : इंस्टाग्राम @mostlysane
13 साल से साथ हैं वृषांक और प्राजक्ता
प्राजक्ता ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में ही बताया कि वे और वृषांक 13 साल से एक साथ हैं। जब प्राजक्ता 18 साल की थीं और वृषांक 22 साल के थे, तब उन दोनों की मुलाकात हुई थी। ये 13 साल दोनों के लिए काफी उतार चढ़ाव भरे रहे, लेकिन उनका प्यार इन परेशानियों को पार करता गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें