Bigg Boss के घर में कुछ दिन रहकर बाहर हुए तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) पर जमकर हमला बोला है। वह संसद के बाहर खड़े होकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं संसद के बाहर नंगे पांव खड़े होकर बिल्कुल गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहा हूं। इसी बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।