फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ की रिलीज तारीख तय, इस सुपरस्टार का दिखेगा दमदार अंदाज

Thu, 12 Apr 2018 03:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लंबे समय के इंतजार के बाद सुपरस्टार प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू की फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शानदार एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में प्रदीप पांडे के अलावा प्रीति ध्यानी सहित निशा दुबे, निधि झा, सुशील सिंह,प्रीति सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट भी अच्छा खासा है। इस फिल्म ही शूटिंग बिहार के अलावा, नेपाल और झारखंड में की गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
बात करें ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ के ट्रेलर की तो फिल्म में प्रदीप पांडे का एक्शन अंदाज उनके फैंस का दिल जीत लेगा। फिल्म में एक्शन के अलावा शानदार डायलॉग भी हैं, जो फिल्म की खूबसूरती को बयां करते हैैं। फिल्म की कहानी भोजपुरिया मजदूरों और मालिक की है। इस बीच मजदूर राजू पांडे (प्रदीप पांडे) को अमीर मालिक की बेटी से प्यार हो जाता है। इस फिल्म की कहानी को लेखक लालजी यादव ने लिखा है। 
विज्ञापन

4 of 4
‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ फिल्म का निर्देशन अयज झा ने किया है, वहीं फिल्म के नरेश प्रजापति और राधे गोविंदा गुप्ता निर्माता हैं। संगीत छोटे बाबा का और गीत श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित चंद्रवंशी का है। फिल्म का निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म सामाजिक और पारिवारिक मुद्दे से जुड़ी फिल्म है। 

https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/pradeep-pandey-new-film-mai-re-mai-hamra-uheye-likki-chahey-has-been-released
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें