फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के ये पांच सितारे घर- घर हुए थे मशहूर, फिल्मों में आते ही हो गए 'गायब'

Thu, 09 Jul 2020 05:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्राची देसाई , राजीव खंडेलवाल - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। टीवी के कई कलाकारों ने फिल्मों में अभिनय से दर्शकों के दिलों को भी जीता है। टीवी के इन सितारों ने अपनी पहली फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाया था, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्हें बॉलीवुड में आगे बढ़ने के काफी संघर्ष करना पड़ा। जबकि टीवी के यह सितारे अपने शो के चर्चित चेहरे रहे थे। ऐसे में आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो टीवी पर मशहूर हुए, लेकिन एक समय ऐसा आया जब छोटे या फिर बड़े पर्दे से गायब हो गए या फिर बहुत कम नजर आने लगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्राची देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
प्राची देसाई 
यह छोटे पर्दे के सुपरहिट सीरियल 'कसम से' की मुख्य अभिनेत्री थीं। प्राची देसाई ने इस शो से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और देखते ही देखते टीवी की चर्चित अभिनेत्री बन गईं, लेकिन प्राची देसाई ने खुद को टीवी तक सीमित नहीं रखा और फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। प्राची ने साल 2008 में फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन टीवी जितनी प्रसिद्धी हासिल नहीं कर पाईं। 
विज्ञापन

3 of 6
शब्बीर अहलुवालिया - फोटो : सोशल मीडिया
शब्बीर अहलूवालिया
यह छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं। साल 2007 में शब्बीर अहलूवालिया ने बॉलीवुड फिल्मों की ओर अपने कदम बढ़ाए, लेकिन उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। शब्बीर अहलूवालिया बॉलीवुड की कुल दो ही फिल्में में नजर आए हैं। वह साल 2007 में 'शूट आउट एट लोखंडवाला' और 2008 में 'मिशन इस्तांबुल' में ही दिखाई दिए थे।

4 of 6
पूजा घई - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा घई
इन्होंने एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से बहुत नाम कमाया था। इस सीरियल में पूजा घई ने सुहासी का किरदार किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन अब पूजा घई टीवी इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हैं। अब वह पेशे से वेडिंग प्लानर और इवेंट मैनेजर हैं।
विज्ञापन

5 of 6
श्रुति सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति सेठ
एक समय यह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थी। श्रुति सेठ ने टीवी सीरियल 'शरारत' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद बॉलीवुड में कदम रखने की कोशिश की। श्रुति सेठ कई बॉलीवु़ड की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन उन्हें वह स्टारडम नहीं मिला जो उन्हें टीवी इंडस्ट्री में मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजीव खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजीव खंडेलवाल
यूं तो यह कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। लेकिन राजीव खंडेलवाल को फिल्मों में वह ख्याति आज तक हासिल नहीं हुई जो उन्हें टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' से मिली थी। एक समय राजीव खंडेलवाल इस टीवी सीरियल का मुख्य चेहरा बन गए थे। दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: जगदीप के निधन से धर्मेंद्र को लगा सदमा, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यूं जताया दुख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें