टीवी शो 'कसम से' की बनी वालिया का किरदार निभाने वाली प्राची देसाई आज 29 साल की हो गई हैं। बता दें कि प्राची गोआ पर्यटन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। प्राची ने 'रॉक ऑन,'वन्स अपॉन ए टाईम इन मुम्बई', 'बोल बच्चन', 'आय मी और मैं' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। आइए उनके बर्थडे पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें।
पढ़ें- पहले कंगना को सुनाई खरी-खोटी, अब सोना मोहपात्रा ने जताया अफसोस
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
prachi desai
अपने स्कूल के दिनों में प्राची एक्टर शाहिद की बहुत बड़ी फैंन थीं। हालांकि बड़े होते-होते उनकी पसंद में बदलाव आया और उनकी पसंद बदलकर ऋतिक रोशन बन गई।
विज्ञापन
3 of 6
prachi desai
17 साल की उम्र में प्राची देसाई ने टीवी सीरियल 'कसम से' से अपना करियर शुरू किया था। शायद ही लोगों को पता होगा कि प्राची हमेशा खुद से बड़ी उम्र के हीरो के साथ काम करना चाहती थीं।
4 of 6
prachi desai
फिल्म 'सामी' के रीमेक में काम करने के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान प्राची ने कहा था, 'मैं हमेशा चाहती थी कि अपने से बड़ी उम्र के हीरो के साथ काम करूं। मुझे लगता है कि बड़ी उम्र का आदमी और जवान औरत का मूवी को काफी इंट्रेस्टिंग बना देता है'।
विज्ञापन
5 of 6
prachi desai
पहले टीवी और फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस प्राची देसाई का कहना है कि उन्हें लोगों का फोन लेकर उसमें गेम खेलना बेहद पसंद हैं। प्राची बताती हैं,'कैंडी को लेकर मेरा अडिक्शन ऐसे लोगों से है, जिन्हें मैं पसंद नहीं करती। मैं ऐसे लोगों को इमेजिन करके क्रश कर देती हूं'।