फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डायरेक्टर की फिल्म से सलमान की बदल गई थी किस्मत, अब 'दबंग 3' में संभालेंगे कमान

Sat, 10 Mar 2018 03:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dabangg
सलमान के फैंस उन्हें चुलबुल पांडे के रूप में फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'दबंग' सीरीज की तीसरी फिल्म में एक बार फिर सलमान पुलिस अफसर बने नजर आएंगे। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी साल मई से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान की पिछली दोनों 'दबंग' को उनके भाई अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था लेकिन इस बार वह इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे। खबरें आ रही हैं कि प्रभुदेवा तीसरी फिल्म के निर्देशक होंगे। अभी तक फिल्म की टीम की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन फिल्म क्रिटिक श्रीधर पिल्लई ने ट्वीट कर बताया कि, 'यह कंफर्म है कि प्रभुदेवा ही इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा होंगी।'

 
विज्ञापन

3 of 4
दबंग 3 - फोटो : Poster
बता दें कि, प्रभुदेवा ने साल 2009 में सलमान खान को फिल्म 'वांटेड' में डायरेक्ट किया था और उसी फिल्म के बाद से सलमान खान की किस्मत ने ऐसी करवट ली कि उसके बाद से वह सफलता की सीढ़ी चढ़ते ही गए। एक इंटरव्यू में प्रभुदेवा ने कहा कि, पिछले हफ्ते उन्होंने मुंबई आकर सारी डिटेल्स तय कर ली है। सलमान और अरबाज को भला कौन ना कह सकता है। उनके साथ पुराना दोस्ताना है। ऐसा नहीं है कि 'वांटेड' ने उनकी जिंदगी बदल दी। सुपरस्टार्स की जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। सलमान को हिट और फ्लॉप से कोई फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन

4 of 4
dabangg2 movie scene
निर्देशक बदलने के संकेत सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही दे दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दबंग 3' की शूटिंग मई में शुरू होगी जबकि अक्टूबर तक फिल्म को खत्म करने का प्लान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें