फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभुदेवा का यह डांस फैंस कर रहें हैं पसंद, 24 साल बाद फिर दिखाया माइकल जैक्सन अवतार

Sat, 24 Mar 2018 08:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के एक्टर, कॉरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभुदेवा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक तमिल फिल्म के गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। उनका यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रभुदेवा की इस फिल्म का नाम 'मर्क्यरी' है। यह एक सायलेंट थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'मर्क्यरी' गाने में प्रभुदेवा का जबरदस्त डांस फैंस को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें प्रभुदेवा का शानदार डांस साल 1994 में आया उनका गाना 'मुकाबला' की याद दिला देगा। मुकाबला गाने को देखने के बाद प्रभुदेवा को इंडिया का माइकल जैक्सन कहा जाने लगा था।

4 of 5
'मर्क्यरी' गाने के साथ प्रभुदेवा ने काफी सालों बाद अपने डांस का जलवा दिखाया है। इतना ही नहीं यह गाना सामिजक संदेश भी देता है। गाने के अंत में पृथ्वी पर जहर न फैलाने का संदेश दिखाई देता है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 16 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बात करें फिल्म 'मर्क्यरी' की तो इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। यह एक सायलेंट थ्रिलर फिल्म है, यानि इस फिल्म में कोई डायलॉग नहीं है। यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें