फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनतारा से चूके प्रभुदेवा इस फिजियोथेरेपिस्ट के हुए, दूसरी शादी की भाई ने सुनाई पूरी परिणय कथा

Sat, 21 Nov 2020 07:34 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
प्रभुदेवा - फोटो : फाइल
कोरोना वायरस की वजह से देश में हुए लॉकडाउन के दौरान कई बड़े छोटे कलाकारों शादियां कीं। यह शादियां अलग-अलग कारणों से चर्चा में बनी रहीं। इसी दौरान एक और बड़ी शादी हुई लेकिन उसका जिक्र अब तक नहीं हुआ। क्योंकि, उसका खुलासा ही अब आकर हुआ है। और यह शादी की जाने-माने निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने। जी हां! पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं कि प्रभुदेवा ने अपनी भांजी से शादी कर ली है। लेकिन, अब सच्चाई सामने आ चुकी है। प्रभुदेवा ने अपनी भांजी से नहीं, बल्कि मुंबई की एक फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रभुदेवा - फोटो : फाइल
इस फिजियोथेरेपिस्ट का नाम डॉक्टर हिमानी है। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर हिमानी मुंबई के साकीनाका इलाके में रहती हैं। लगातार डांस करते हुए जब कुछ महीनों पहले प्रभुदेवा के पैर और पीठ में खिंचाव पैदा हुआ, उसी दौरान प्रभु देवा डॉक्टर हिमानी के संपर्क में आए। यह लॉकडाउन से पहले की ही बात है। देश में जब लॉकडाउन होने ही वाला था, उससे कुछ ही समय पहले प्रभुदेवा डॉक्टर हिमानी के साथ चेन्नई चले गए। आखिर उन्हें अपनी देखभाल भी तो करवानी थी। चेन्नई में प्रभुदेवा और हिमानी एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में रहे और वहीं इन दोनों ने मई के महीने में शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
prabhu deva
अपने पैर और पीठ का इलाज कराते हुए ही प्रभुदेवा ने अपने लिए नई दुल्हन ढूंढ ली और शादी भी कर ली। लेकिन, यह शादी लॉकडाउन के दौरान हुई इसलिए इसके बारे में न तो कोई खबर आई और न ही इस शादी में कोई शामिल हो पाया। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुआ वह शुरुआती माहौल ही ऐसा था जब लोग एक दूसरे के पास आने से भी डर रहे थे। हिमानी तो प्रभुदेवा के घरवालों से मिलकर आशीर्वाद भी ले चुकी हैं लेकिन अब तक दोनों परिवारों का मेल नहीं हो पाया था। कुछ दिनों पहले ही हिमानी के परिवारीजन भी प्रभुदेवा के परिवार से मिलने मैसूर गए।

4 of 5
नयनतारा, प्रभुदेवा - फोटो : social media
इन सभी जानकारियों की पुष्टि प्रभुदेवा के बड़े भाई राजू सुंदरम ने की है। साथ ही उन्होंने इस शादी की खुशी भी जाहिर की। ज्ञात है कि प्रभुदेवा इससे पहले वर्ष 1995 में रामलता के साथ शादी कर चुके थे। इन दोनों के तीन बच्चे भी हुए, इनमें से सबसे सबसे बड़े बेटे ने  2008 में कैंसर की वजह से दम तोड़ दिया। फिर इस वैवाहिक जीवन में दक्षिण भारतीय फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा की एंट्री हुई। तब रामलता पूरे मामले को अदालत ले गईं और भूख हड़ताल पर भी जाने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभुदेवा,नयनतारा - फोटो : फाइल
इसके बाद नयनतारा के खिलाफ प्रदर्शन हुए, पुतले फूंके गए। तब जाकर नयनतारा ने खुद ही घोषित कर दिया कि उन्होंने प्रभुदेवा के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। 2011 में रामलता का प्रभुदेवा से तलाक हो गया। अदालत ने उनके दोनों बच्चों को रामलता के ही हवाले किया। अब इतने साल बाद प्रभुदेवा ने फिर से शादी कर ली है।

इस्माइल दरबार के घर इस दिन बजेगी शहनाई, प्री वेडिंग शूट के लिए दुल्हन ने चुनी ये राजसी जगह

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें