फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में पढ़ाई लिखाई में कुछ खास नहीं थे प्रभु देवा, जानें कैसे क्लासिकल डांसर से बने भारतीय 'जैक्सन'

Fri, 03 Apr 2020 03:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभु देवा
प्रभु देवा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। डांसिंग, कोरियोग्राफी, अभिनय और फिर निर्देशन, प्रभु देवा इन सभी क्षेत्रों में खुद को साबित कर चुके हैं। प्रभु देवा हाल ही में फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए थे। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं प्रभु देवा के बारे में कुछ बातें।
विज्ञापन

2 of 5
Prabhu deva
प्रभु देवा को भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है। वो डांसर, कोरियोग्राफर और निर्देशक तो है  इसके साथ ही वो बतौर अभिनेता भी हिंदी फिल्मों में नजर आते हैं।  प्रभु देवा भले ही अपने जैक्सननुमा डांस के लिए मशहूर हों लेकिन असल में वे एक क्लासिकल डांसर हैं। अपने सफर के बारे में प्रभु देवा ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी।
विज्ञापन

3 of 5
prabhu deva
प्रभु देवा ने बताया था, 'मैं दरअसल एक क्लासिकल डांसर हूं। मैने भरतनाट्यम सीखा है अपने गुरुओं से, उसी दौरान माइकल जैक्सन की एल्बम थ्रिलर आई। जब मैने इसे देखा तो मैं हैरान रह गया और सोचने लगा कि ये शख्स कौन है। मेरे ऊपर सबसे ज़्यादा असर माइकल जैक्सन का रहा है।' प्रभु देवा ने इसके बाद बात करते हुए कहा था, 'मैं वैसे भी पढ़ाई लिखाई में कुछ खास नहीं था। मेरे पिताजी फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर थे, तो बस मैं भी डांस करने लगा और कोरियोग्राफर बन गया। नृत्य जैसी दूसरी कोई चीज़ नहीं है।'

4 of 5
Salman Khan With Prabhu Deva - फोटो : amar ujala, mumbai
'बेहतरीन डांसर बनने के लिए क्या जरूरी है' के सवाल पर बीबीसी से बातचीत में प्रभु देवा ने कहा था, 'बस इसके दो ही गुर हैं- पहले तो आपमें बेइंतहा रूचि होनी चाहिए और दूसरा जी तोड़ प्रेक्टिस।' याद दिला दें कि प्रभु देवा वांटेड , आर राजकुमार और राउडी राठौर जैसी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्में भी निर्देशित कर चुके हैं। प्रभु देवा कहते हैं कि निर्देशन और अभिनय में से उन्हें निर्देशन करना ज्यादा मुश्किल लगता है। उनका कहना था, 'इसमें जिम्मेदारी बहुती होती है और टेंशन भी बहुत हो जाता है। लेकिन हाँ मुझे ये सब कुछ बहुत अच्छा लगता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prabhu deva
इसके साथ ही बदलते सिनेमा पर प्रभु देवा ने कहा था, 'पिछले कुछ सालों में भारतीय फिल्मों के डांस स्टाइल में बहुत बदलाव आया है। जैसा रॉकेट ऊंचाइयाँ छूता है वैसा ही डांस है इस समय। आज हर लड़का- लड़की को डांस करना आता है, पहले ऐसा नहीं होता था। इतने सारे टीवी शो और रियलिटी डांस शो हैं जिनमें कमाल के डांसर हैं। आजकल के होरो को देखो, कितना अच्छा डांस करते हैं। तो कुलमिलाकर चीज़ें बेहतर ही हुई हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें