फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: इस शख्स ने सलमान को बनाया 'वांटेड' अभिनेता, शाहिद भी बने बॉलीवुड के 'राजकुमार'

Fri, 03 Apr 2020 02:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान, प्रभु देवा और शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने डांस से धूम मचाने वाले प्रभुदेवा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बात चाहें डांस की हो, एक्टिंग की हो या फिर निर्देशन की, प्रभुदेवा ने हर क्षेत्र में अपना सिक्का चलाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभु देवा ही वो शख्स हैं, जिनकी वजह से आज सलमान खान बॉलीवुड के 'वांटेड' अभिनेता हैं।
विज्ञापन

2 of 5
prabhu deva
अपनी डांसिंग से देश भर में लोकप्रियता हासिल करने वाले प्रभु देवा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभु देवा एक बेहतरीन डांसर के साथ ही साथ एक अच्छे अभिनेता और निर्देशक भी हैं। वहीं याद दिला दें कि माधुरी दीक्षित के लिए 'के सेरा सेरा' सॉन्ग की कोरियोग्राफी कर जबरदस्त चर्चा में आए प्रभुदेवा ने फिल्म लक्ष्य में ऋतिक रोशन को भी अपनी कोरियोग्राफी से प्रभावित किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Prabhu Deva and Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान खान की दूसरी पारी के करियर में प्रभु देवा का भी अहम किरदार है। दरअसल साल 2009 में प्रभु देवा ने सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड बनाई। इस फिल्म के साथ ही सलमान खान का करियर एक बार फिर बुलंदी पर पहुंच गया। फिल्म को सलमान खान के करियर का टर्निंग प्वाइंट कहा जाता है।

4 of 5
Salman Khan With Prabhu Deva - फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें कि वांटेड के आस पास ही साथ ही सलमान की फिल्में वीर, लंदन ड्रीम्स और मैं और मिसेज खन्ना भी रिलीज हुई थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ वांटेड ने बाजी मारी और ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में सलमान खान के एक्शन अवतार ने सभी का दिल जीत लिया। ऐसे में सलमान खान को इस बात का अंदाजा हो गया कि उनके फैंस उन्हें ऐसे ही अवतार में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभु देवा
फैंस की इच्छा को समझते हुए सलमान खान ने दबंग, बॉडीगार्ड, रेडी, किक जैसी फिल्मों में काम किया और एक्शन से भरपूर ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। वैसे प्रभु देवा ने सिर्फ सलमान के साथ ही काम नहीं किया है बल्कि बल्कि अक्षय कुमार के साथ राउडी राठौर और शाहिद के साथ आर राजकुमार भी  फिल्म बनाई है। इन सभी फिल्मों ने दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें