प्रभास ने ये भी कहा, 'मैं अपनी फिल्मों को एंटरटेनिंग बनाना चाहता हूं, कॉमेडी नहीं। मुझे हिंदी नहीं आती है इसलिए हिंदी में डब करना बड़ा टास्क है। मैं हिंदी लिख और पढ़ सकता हूं लेकिन बोल नहीं सकता। लेकिन मैं इस पर काम कर रहा हूं।' इन दिनों प्रभास अपनी अगली फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं।