Prabhudeva and Nayantara
नयनतारा और प्रभुदेवा
'वेलइक्करन', इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, 'जय सिम्हा', 'कोको' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की खबरें भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुर्खियों में रहीं। नयनतारा ने जिस समय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया उस वक्त को शादी शुदा थे और 3 बेटों के पिता थे लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया। प्रभुदेवा ने इस प्यार के लिए 16 साल की शादी तक तोड़ दी और साल 2011 में अपनी पत्नी लता को तलाक दे दिया। एक समय ऐसा था जब प्रभुदेवा के प्यार में नयनतारा नयनतारा ने धर्म परिवर्तन भी कर लिया था। लेकिन अफसोस की नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और साल 2012 में नयनतारा ने इस रिश्ते को खत्म करने की अनाउंसमेंट कर दिया।