फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म नहीं हो रहीं अभिनेता प्रभास की मुश्किलें, अब फिल्म 'सलार' की टीम के साथ हुआ बड़ा हादसा

Fri, 05 Feb 2021 01:04 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले अभिनेता प्रभास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी-अभी ही उन्होंने सैफ अली खान के साथ आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग शुरू की थी, जिसके पहले ही दिन सेट पर भीषण आग लग गई थी। अब उनके साथ एक और हादसा हो गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Prabhas - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास की आने वाली फिल्म 'सलार' की टीम दिन भर की शूटिंग के बाद रात में अपने होटल की ओर जा रही थी। इसी दौरान टीम के कुछ सदस्यों को लेकर जा रही वैन एक लॉरी से टकरा गई। आनन फानन घायल सदस्यों को नजदीक के ममता अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Prabhas - फोटो : इंस्टाग्राम
बताया गया कि घटना तेलंगाना के गोदावदीखनी इलाके के पास हुई। मालूम हो कि प्रभास इन दिनों रामायण पर आधारित ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म आदिपुरुष में व्यस्त हैं। आने वाली फिल्म देश की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। टी-सिरीज के बैनर तले प्रोड्यूस होने वाली इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये का है।

4 of 5
Prabhas and S S Rajamouli - फोटो : file photo
वहीं, सलार कन्नड़ की बहुचर्चित फिल्म केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही है। इन दिनों इसकी शूटिंग रामगुंडम के गोदावरीखनी में चल रही है। फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हसन लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदिपुरुष के सेट पर लगी आग - फोटो : ANI Video Grab
बता दें कि मंगलवार को प्रभास और सैफ की फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में शुरू की गई थी। सुबह फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही सेट पर आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। फिल्म के सेट पर लगभग 50-60 लोग मौजूद थे। हालांकि बाद में स्थिति काबू में आने के बाद निर्देशक ओम राउत ने बताया था कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के चलते सेट पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें