फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' के ट्रेलर लॉन्च के लिए इन 5 शहरों में जाएंगे श्रद्धा-प्रभास, कुछ ऐसा होगा रूटीन

Tue, 06 Aug 2019 06:08 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
'साहो' के पहले पोस्टर के साथ ही फिल्म को लेकर ऑडियंस में भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स भी जनता के क्रेज का पूरा ख्याल रख रहे हैं। फिल्म रिलीज से ठीक पहले सुपरस्टार प्रभास अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ "साहो" के ट्रेलर रिलीज़ के लिए पांच शहरों के दौरे पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
साइको सैंया का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के करीबी सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया, “बाहुबली फ्रेंचाइजी को समाप्त हुए 2 साल हो गए हैं और उसके बाद यह पहली बार होगा, जब प्रभास एक मल्टी सिटी टूर पर जाएंगे और अपने फैंस से मुलाक़ात करेंगे। पांच शहरों के दौरे में हैदराबाद, चेन्नई, कोच्चि, बैंगलोर और मुंबई शामिल हैं। यह फिल्म एक बहुभाषी फिल्म है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम इन चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। प्रभास व्यक्तिगत रूप से इन शहरों का दौरा करना चाहते थे और अपने सभी प्रशंसकों से मिलकर, साहो का ट्रेलर उनके सामने पेश करना चाहते है। "
विज्ञापन

3 of 5
Saaho Star
इस  दौरे की शुरुआत मुंबई से होगी जहां प्रभास प्रशंसकों के साथ बातचीत करेंगे और इंटरव्यू करने के बाद, हैदराबाद और चेन्नई में ट्रेलर लॉन्च करेंगे और उसके बाद कोच्चि और बैंगलोर का रुख करेंगे। 

4 of 5
Saaho
प्रभास के लिए यह दो सप्ताह का एक व्यस्त टूर होगा जहाँ वे प्रशंसकों के साथ बातचीत करने से ले कर, प्रेस इंटरव्यू और ट्रेलर लॉन्च के लिए इन पांच शहरों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saaho
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें