फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' का पावर पैक ट्रेलर हुआ रिलीज, जोरदार एक्शन के बीच श्रद्धा संग रोमांस करते दिखे प्रभास

Sat, 10 Aug 2019 10:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साहो का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ती कारें, तेज रफ्तार से भागती बाइक, कार चेजिंग सहित जोरदार गोलीबारी... जी हां प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 46 सेकेंड के ट्रेलर में आपको वो सब कुछ देखने को मिलेगा जो आप एक फिल्म में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन पैक्ड ट्रेलर में प्रभास जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में वीएफएक्स भी हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ ही श्रद्धा और प्रभास का रोमांस भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म को बनने में करीब दो साल से अधिक का वक्त लगा है। वहीं इसे अभी तक की टॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म बताया जा रहा है। ट्रेलर में ऐसे एक्शन सीन्स नजर आ रहे हैं जो आज तक आपने नहीं देखे होंगे।

4 of 5
साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में न सिर्फ प्रभास बल्कि श्रद्धा भी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले श्रद्धा फिल्म 'बागी' में एक्शन करते नजर आई थीं। इस फिल्म का ट्रेलर तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के साथ जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, एवलिन शर्मा, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश के लुक भी काफी कमाल के दिख रहे हैं। सुजीत निर्देशित फिल्म 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें