फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' के एक साल पूरे होने पर प्रभास सहित इन सितारों ने जताई खुशी, इस तरह किया फैंस का धन्यवाद

Sun, 30 Aug 2020 09:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास, श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram: shraddhakapoor
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। प्रभास आज पिछले साल आई अपनी फिल्म साहो के एक साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। साहो के एक साल पूरे होने पर प्रभास ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : instagram: actorprabhas
प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साहो से जुड़ी अपनी एक तस्वीर और वीडियो साझा किया है। तस्वीर में प्रभास मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वीडियो में फिल्म साहो का ट्रेलर है। वीडियो में साहो फिल्म के सभी खास और एक्शन सीन नजर आ रहे हैं। तस्वीर और वीडियो के पोस्ट के जरिए प्रभास ने फैंस और साहो की टीम की शुक्रिया अदा किया है।
   
विज्ञापन

3 of 5
साहो - फोटो : Amar Ujala
प्रभास ने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'प्यार और सपोर्ट के लिए मेरे सभी फैंस और साहो की टीम का शुक्रिया'। सोशल मीडिया पर प्रभास की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं इस फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी साहो के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। 
 

4 of 5
साहो - फोटो : instagram: actorprabhas
श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोहा फिल्म से जुड़ी अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में श्रद्धा कपूर प्रभास के साथ वहीं दूसरी तस्वीर में साहो के निर्देशक सुजीत के साथ दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा #1YearOfSaaho
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहो - फोटो : instagram: actorprabhas
अपने पोस्ट में श्रद्धा कपूर ने प्रभास और सुजीत को टैग भी किया हुआ है। वहीं साहो फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने वाले कलाकार नील नितिन मुकेश ने भी अपनी तस्वीर श्रद्धा कपूर और प्रभास के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए साहो के एक साल पूरे होने के खुशी जाहिर की है। आपको बता दें कि फिल्म साहो पिछले साल आई बड़े बजट की फिल्मों में से एक थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें