एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली' के बाद साउथ इंडस्ट्री से निर्देशन की दुनिया में एक और बड़ा नाम उभरा है। वह और कोई नहीं बल्कि 'केजीएफ' फ्रैंचाइजी के निर्देशक प्रशांत नील हैं। अपने करियर में अभी तक सिर्फ तीन फिल्मों का निर्देशन करने वाले प्रशांत नील यश स्टारर 'केजीएफ 2' को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चाओं में रहे हैं। कमाल की बात यह है कि प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। यश स्टारर फिल्म के थिएटर्स में धूम मचाने के बाद प्रशांत नील को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसकी वजह से यह वह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं।