प्रभास और आदिपुरुष की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक दर्जन से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को 2डी, 3डी, 3डी आईमैक्स आदि फॉर्मेट में एक साथ दर्जनभर से अधिक भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। फिल्म को हिंदी और तेलुगू में बनाया गया है। इसके अलावा फिल्म को भारत की दूसरी भाषाओं जैसे तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला औऱ उड़िया में भी डब करने की तैयारी चल रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को अंग्रेजी, चीनी, भासा (थाईलैंड की भाषा), कोरियाई, जापानी व अन्य ऐसी भाषाओं में भी डब किया जाना प्रस्तावित है, जहां भारतीय फिल्मों व भारतीय संस्कृति का प्रताप पहले से फैला हुआ है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रचार का काम इसी महीने 27 सितंबर को धर्मनगरी अयोध्या से शुरू होने वाला था, लेकिन प्रभास के दिल्ली में दशहरा के दिन रावण वध करने की मंशा को देखते हुए इसे अब अयोध्या में 3 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा।