फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' की सफलता के बाद प्रभास ने बढ़ाई फीस, अब लेंगे इतने करोड़

Mon, 08 May 2017 09:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
प्रभास
'बाहुबली 2' की सफलता के बाद प्रभास ना सिर्फ सुपरस्टार बन गए हैं बल्कि उन्हें सफल फिल्मों का मंत्र भी माना जाने लगा है। बॉक्स ऑफिस पर तो 'बाहुबली' का जलवा कायम है ही असल जिंदगी में भी प्रभास बाहुबली ही बन गए हैं। अब निर्माता-निर्देशक उनके लिए लाइन लगाकर खड़े रहने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रभास
यानि 'बाहुबली' से प्रभास को जबरदस्त फायदा हुआ है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो आपको चौंका देगी। कहा जा रहा है कि फिल्म की अपार सफलता के बाद प्रभास ने अपनी फीस बढ़ा दी है।
विज्ञापन

3 of 7
राजामौली के साथ प्रभास
'बाहुबली' के लिए प्रभास को 25 करोड़ फीस के तौर पर मिले थे और अब उन्होंने अपनी फीस में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यानि अब प्रभास अपनी फिल्मों के लिए 30 करोड़ बतौर फीस वसूलेंगे।

4 of 7
राजामौली के साथ प्रभास और अनुष्का शेट्टी
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, प्रभास से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'बाहुबली' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद प्रभास का फीस बढ़ाना जायज है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रभास
वैसे भी प्रभास ने राजामौली की इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की थी। करीब पांच साल से प्रभास 'बाहुबली' पर काम कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की। कई बड़ी फिल्मों के ऑफर प्रभास को मिले लेकिन 'बाहुबली' के लिए उन्होंने सबकुछ दांव पर लगा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
प्रभास और अनुष्का शेट्टी
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में काम करने के दौरान प्रभास आर्थिक तंगी का शिकार हो गए थे। उनके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे। लेकिन वो उससे निराश नहीं हुए और सब्र रखा...और आज उसी सब्र का नतीजा है कि प्रभास को इतना मीठा फल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'बाहुबली' के एक सीन में प्रभास
वहीं 'बाहुबली 2' के कलेक्शन की बात करें तो तमाम रिकॉर्ड्स को धाराशायी करते हुए ये फिल्म भारत की पहली 1000 करोड़ी फिल्म बन गई है और अभी भी इसकी रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें