फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: सेल्फ क्वारंटाइन में 'बाहुबली' प्रभास, विदेश से शूटिंग कर वापस लौटे अपने घर

Sat, 21 Mar 2020 06:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prabhas gym
कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। हॉलीवुड के साथ ही साथ बॉलीवुड पर भी इसका बड़ा असर दिख रहा है। एक तरफ जहां कई फिल्मों और कार्यक्रमों को टाल दिया गया है तो वहीं सितारे भी सेल्फ आइसोलेशन और क्वारंटाइन में चले गए हैं। इस लिस्ट में अब प्रभास (Prabhas) का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Prabhas
दरअसल फिल्म बाहुबली (Baahubali) फेम एक्टर प्रभास ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने सेल्फ क्वारंटाइन में जाने का फैसला किया है। याद दिला दें कि हाल ही में प्रभास अपनी आगामी फिल्म के शूट को लेकर विदेश में थे। ऐसे में भारत आने के बाद प्रभास ने ये फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 5
prabhas
सुपरस्टार प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'विदेश में शूटिंग कर सुरक्षित वापस आ गया हूं। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मैंने सेल्फ क्वारंटाइन में जाने का फैसला किया है। आशा करता हूं कि आप लोग भी इसके बचाव में कोई सुरक्षित उपाय कर रहे होंगे।' प्रभास के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 

4 of 5
प्रभास - फोटो : FB
बता दें कि इससे पहले 16 मार्च को भी प्रभास ने कोरोना वायरस से जुड़ा एक पोस्ट किया था। प्रभास ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'हां, यह कठिन स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा चुनौती है, लेकिन याद रखें कि हम में से हर किसी को इस कोरोनोवायरस महामारी पर जीत हासिल करने के लिए एक भूमिका निभानी है। कुछ सावधानियां बरतनें और गलत जानकारी से दूर रहने से हमें इस महामारी की वृद्धि पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prabhas
बात प्रभास के वर्कफ्रंट की करें तो अभिनेता की आखिरी फिल्म साहो थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा जैसे सितारे अहम रोल में थे। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया था। वहीं प्रभास हाल ही में अपनी अगली फिल्म का शूट करके जॉर्जिया से वापस आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें