बाहुबली के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास का 23 अक्टूबर को जन्मदिन है। सक्सेस की गारंटी बन चुके प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म साहो ने फैंस का खूब दिल जीता। प्रभास इतने शर्मीले थे कि स्कूल और कॉलेज में कभी लड़कियों से बात नहीं करते थे। प्रभास के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
2 of 5
Prabhas Chatrapathi film
- फोटो : file photo
प्रभास एक बार में एक ही फिल्म करना पसंद करते हैं। सबसे खास बात ये है कि 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली का शूट पांच साल चला था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को न कह दिया। इस फिल्म ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास को रातों रात इंटरनेशनल स्टार बना दिया था। जिनका डंका अब सिर्फ साउथ की फिल्मों तक सीमित नहीं था बल्कि प्रभास ने अपने दमदार अभिनय से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था।
विज्ञापन
3 of 5
Saaho Movie Prabhas bike
- फोटो : Amar Ujala
प्रभास ने तेलुगू फिल्म 'ईश्वर' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'राघवेंद्र', 'वर्षम', 'योगी', 'एक निरंजन', 'रेबेल', 'बाहुबली : द बिगनिंग' और बाहुबली : द कन्क्लूजन जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। प्रभास साहो को मिलाकर अब तक 19 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
4 of 5
Prabhas and S S Rajamouli
- फोटो : file photo
बाहुबली के लिए प्रभास को 1.5 करोड़ रुपये की कीमत के जिम इक्विपमेंट्स फिल्म निर्माता की ओर से गिफ्ट किए गए थे। वे प्रभास को मनचाहे रूप में देखना चाहते थे। जिसके अनुसार उन्हें वजन बढ़ाना था और मोटा नही दिखना था। प्रभास को 'बाहुबली' के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। अब प्रभास एक फिल्म के लिए 30 करोड़ तक चार्ज करते हैं।
बाहुबली की सफलता के बाद से ही फिल्म की लीड जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थी। सभी के मन में एक ही सवाल था और वो ये कि क्या अनुष्का और प्रभास सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि, दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला। दोनों एक-दूसरे को 10 साल से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इनके शादी कर लेने की खबरें तक सामने आ चुकी हैं।