फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: सामने आई आदिपुरुष के टीजर की रिलीज डेट, भगवान राम की नगरी में इस दिन जारी होगा फिल्म का फर्स्ट लुक

Tue, 27 Sep 2022 12:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक इस फिल्म के टीजर रिलीज करने का तारीख सामने आ गई है।
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक इस फिल्म के टीजर रिलीज करने का तारीख सामने आ गई है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अगले महीने जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि इस फिल्म का टीजर का उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

2 of 4
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक 2 अक्टूबर को फिल्म के टीजर रिलीज के लिए फिल्म की स्टार कास्ट अयोध्या में खुद मौजूद रहेगी। खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इस शहर को आदिपुरुष की प्रेरणा भगवान राम की जन्मभूमि माना जाता है। ऐसे में निर्माताओं का मानना है कि फिल्म का प्रचार यहीं से शुरू करना एक शुभ संकेत होगा। इस जानकारी के सामने आते ही अब हर कोई फिल्म की पहली झलक पाने के लिए बेताब हैं।

Vikram Vedha Advance Booking: ‘विक्रम वेधा’ की कमजोर एडवांस बुकिंग से हड़कंप, कसौटी पर ऋतिक की ब्रांड वैल्यू

विज्ञापन

3 of 4
आदिपुरुष - फोटो : Social media
फिल्म की बात करें तो आदिपुरुष रामायण से प्रेरित एक पौराणिक फिल्म है। फिल्म में प्रभास भगवान राम यानी आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे। वहीं, सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे। जबकि कृति सेनन सीता के चरित्र को निभाएंगी। फिल्म में देवदत्त नागे ने हनुमान और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

PS1 Star Cast: पोन्नियन सेल्वन का बजट ही नहीं स्टार कास्ट फीस भी है भारी-भरकम, जानिए किसने वसूले कितने करोड़
विज्ञापन

4 of 4
कृति सेनन और आदिपुरुष टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है। ये फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। इसके रिलीज होते ही यह फिल्म हिंदी में बनी देश की सबसे महंगी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लेगी। अभी तक हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ करीब 410 करोड़ रुपये की लागत से रिलीज होने वाली हिंदी की सबसे महंगी फिल्म है।

PS 1: अब 100 रुपये में मिलेगा ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ देखने का मौका! मणिरत्नम ने की थिएटर मालिकों से मुलाकात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें