रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
हालांकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स की ताजा लिस्ट में इनमें से कोई भी पहले तीन स्थानों पर नहीं है। मुकेश और नीता अंबानी के इस लिस्ट में अव्वल नंबर रहने के बाद दूसरे नंबर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम बताया जाता है। जबकि तीसरे नंबर पर इस सर्वे एजेंसी ने विराट कोहली को रखा है। विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू हालांकि हाल के मैचों में उनके प्रदर्शन के हिसाब से काफी गिर चुकी है, और अनुष्का ने भी तीन साल से कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स दोनों को तीसरे नंबर का पावर कपल फिर भी मानता है।