फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी शाहरुख खान को इस इंटरनेशनल पॉप सिंगर ने कहा था 'अहंकारी', अब हैं जबरदस्त फैन

Tue, 06 Feb 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अब तक तो आप जान ही गए होंगे कि इंटरनेशनल पॉप सिंगर जेन मलिक बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और उनकी एक्टिंग के कितने बड़े फैन हैं। जेन मलिक का शाहरुख को पसंद करने की इंतहा को इसी बात से जाना जा सकता है कि इस पॉप सिंगर मे अपनी गर्लफ्रेंड 'गीगी हदीद' को शाहरुख़ की फिल्म देवदास देखाई। 
विज्ञापन

2 of 4
लेकिन अब बात खुली है कि पहले ऐसा नहीं था। जेन शाहरुख के फैन तो दूर उन्हें कुछ खास पसंद भी नहीं करते थे। जी हां, जेन ने खुद माना है कि जब तक वे किंग खान से मिले नहीं थे तब तक उन्हें खास पसंद नहीं करते थे। लेकिन शाहरुख से मिलने के बाद उनके विचार बदल गए। 
 
विज्ञापन

3 of 4
जेन ने कहा शाहरुख खान से मिलने के बाद उन्हें पता चला कि वे कितने विनम्र और प्यारे हैं। "शाहरुख से मिलकर मुझे उनके वयक्तित्व का एक अलग ही पहलू देखने को मिला है। फिल्मों में वे अहंकारी से लगते थे लेकिन असल जिंदगी में वे इससे बिल्कुल अलग हैं। अब मैं कह सकता हूं कि शाहरुख एक बहुत अच्छे इंसान हैं।"
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि शाहरुख के बच्चे जेन के बहुत बड़े फैन हैं। शाहरुख ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जेन मलिक के साथ एक फोटो भी शेयर की थी। किंग खान ने कहा था कि उस फोटो ने उनके बच्चों के बीच उन्हें हीरो बना दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें