फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर विवादों में आईं पूनम पांडे, अब इस मामले के चलते मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस से 3 घंटे की पूछताछ

Tue, 12 Jan 2021 07:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बता दें कि पूनम पांडे को मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ हुई। गौरतलब है कि पूनम पांडे पर पिछले साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुंबई की रोड पर बीएमडब्ल्यू कार में घूमने का आरोप लगा था। इसी मामले में अब एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए स्टेशन बुलाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
पूनम पांडे
बता दें कि एक्ट्रेस अपने दोस्त सैम अहमद के साथ कोरोना लॉकडाउन के वक्त मुंबई की रोड पर बीएमड्ब्ल्यू कार से घूमते देखी गई थीं। दोनों ने कार से मुंबई के बांद्रा से मरीन ड्राइव तक की यात्रा की थी। गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना के मामले मुंबई में सबसे ज्यादा देखे गए थे ऐसे में लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने पर एक्ट्रेस पर कई केस दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Social Media
बता दें कि पूनम पांडे के खिलाफ राष्ट्रीय आपदा अधिनियम की धारा 188( लोक सेवक द्वारा पारित आदेश की अवहेलना), IPC की धारा 269 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने के लिए लापरवाही बरतना) और 51 (बी) के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके कुछ महीने बाद एक्ट्रेस और उनके दोस्त को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया था।

4 of 5
poonam pandey
बाद में पूनम पांडे और उनके दोस्त को इस मामले में जमानत दे दी गई थी। इस दौरान पुलिस ने उनकी कार भी जप्त कर ली थी। हालांकि आज इसी मामले में फिर से एक्ट्रेस से पूछताछ हुई है। ये बात अभी तक स्पष्ट नहीं है कि एक्ट्रेस से इतने दिन बाद पूछताछ क्यों हुई है। बता दें कि कोरोना के हालात पिछले साल मुंबई में सबसे ज्यादा खराब थे और आम जनता से लेकर बड़े बड़े सितारों को अपने घरों में कैद रहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : Instagram: @ipoonampandey @sambombay
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पूनम पांडे किसी बात को लेकर सुर्खियों में आई हों। इससे पहले पूनम उस वक्त चर्चा में आ गईं थी जब हनीमून के दौरान पति के साथ हुए लड़ाई झगड़े के बाद एक्ट्रेस ने सैम बॉम्बे पर मार पीट का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने सैम को हिरासत में ले लिया था। हालांकि कुछ दिन बाद पूनम और सैम के बीच समझौता हो गया था और अब दोनों साथ रह रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस गोवा ट्रिप के दौरान अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर भी विवादों में आ गईं थीं। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें