फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey Instagram: पूनम पांडे का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, मॉडल को सता रहा है इस बात का सबसे ज्यादा डर

Wed, 30 Dec 2020 01:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूनम पांडे - फोटो : Social Media
Poonam Pandey Instagram: अपनी बोल्ड तस्वीरों से चर्चा में रहने वालीं मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है। इसे वापस पाने की कोशिश की जा रही है लेकिन पूनम को एक बात का बहुत डर है।
विज्ञापन

2 of 5
पूनम पांडे - फोटो : instagram/ipoonampandey
पूनम पांडे का कहना है कि इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की वजह से वह काफी परेशान हैं, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अकाउंट हैक किए जाने से उन्हें उनके फॉलोवर्स से गलत तरीके से दूर किया जा रहा हैं। उन्हें इस बात की चिंता है कि कोई शरारती तत्व इसका गलत इस्तेमाल ना कर ले।
विज्ञापन

3 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @ipoonampandey
इससे पहले खबर थी कि पूनम पांडे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। हालांकि सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज को नहीं देख पा रहे हैं।
 

4 of 5
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे को हिरासत में लिया गया था। बीते महीने पूनम पांडे पति सैम बॉम्बे के साथ गोवा में थीं। जहां उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अश्लील वीडियो शूट किया था। इस मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में पूनम अपनी शादी को लेकर भी विवादों में आ गई थीं। उन्होंने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दो हफ्तों के अंदर ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई। हनीमून पर गईं पूनम पांडे के साथ उनके पति ने जब मारपीट की तो उन्होंने सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी किया था लेकिन बाद में उन्हें बेल मिल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें