फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब समय पर पहुंचने के लिए पूजा हेगड़े ने लिया था प्राइवेट जेट, सलमान संग काम करने को लेकर हैं नर्वस

Sun, 12 Apr 2020 11:56 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन संग फिल्म 'मोहेंजो दारो' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वालीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े, सलमान खान के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगी। 'हाउसफुल 4' का हिस्सा रह चुकी पूजा, 'दबंग खान' की फिल्म में मौका मिलने के कारण बेहद उत्साहित हैं। पहले की योजना के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू होनी थी लेकिन मौजूदा स्थिति में सभी तरह की योजनाओं के अधर में पड़ जाने से पूजा थोड़ी निराश भी हैं। पूजा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में हैं जिनका फिल्मी करियर हिंदी और साउथ इंडस्ट्री में सामानंतर चल रहा है।  
विज्ञापन

2 of 5
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नर्वस हैं पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े का मानना है कि समारोह और ऐसी दूसरी जगहों पर सलमान खान के साथ हुई मुलाकातों का फायदा सेट पर नहीं मिलने वाला है। पूजा के अनुसार, 'जब आप सलमान खान के साथ फिल्म कर रहे हैं तो आपको अपना स्तर बढ़ाना होता है। वह सालों से फिल्म जगत में काम कर रहे हैं। इस वजह से मैं थोड़ा नर्वस हूं। इस तरह के सुपरस्टार्स के साथ काम करना थोड़ा भयभीत करने वाला जरूर है लेकिन मुझे जैसे कलाकारों के लिए यह सीखने का एक मौका भी है। फिल्म की स्क्रिप्ट काफी मजेदार है।'
विज्ञापन

3 of 5
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नए शेड्यूल का पता नहीं
पूजा के अनुसार पहले 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते पुरानी सभी योजनाएं धवस्त हो चुकी हैं। अभी तक उन्हें फिल्म के नए शेड्यूल के बारे में पता नहीं है। हालात सामान्य होने के बाद ही इस विषय में कोई नई अपडेट सामने आ सकती है।

4 of 5
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
संतुलन बनाए रखना मुश्किल
दो इंडस्ट्रीज के बीच संतुलन बनाए रखने के बारे में पूजा का कहना है, 'दो इंडस्ट्रीज की फिल्मों के बीच संतुलन बनाए रखना मुश्किल है। आपको हैदराबाद, मुंबई और ओवरसीज में शूटिंग के बीच भागदौड़ करनी होती है। एक दफा तो मुझे समय सीमा पर पहुंचने के लिए प्राइवेट जेट तक लेना पड़ा था। मुझे लगता है कि एक बार में एक फिल्म करना ज्यादा आसान है क्योंकि आपको पूरी तरह से एक किरदार पर काम करने का समय मिल जाता है। प्रत्येक 10 दिनों में नए किरदार को अपनाना एक तरह की चुनौती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pooja Hegde - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सुपरहिट हिंदी फिल्म की तलाश
गौरतलब है कि पूजा हेगड़े ने साल 2016 में तमिल फिल्म 'शक्ति' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह 2016 में हिंदी फिल्म 'मोहेंजो दारो' में नजर आईं। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद पूजा तेलुगू फिल्मों में व्यस्त रहीं और फिर साल 2019 में वह हिंदी फिल्म 'हाउसफुल 4' में दिखीं। इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। पूजा को अब भी किसी बड़ी सुपरहिट हिंदी फिल्म की तलाश है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें