फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन की इस हीरोइन को क्या पहचान पाए आप? स्कूल के दिनों में दिखती थीं ऐसी

Fri, 05 Jul 2019 12:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pooja hegde - फोटो : social media
वीकेंड की शुरुआत होते ही कई सेलिब्रिटीज की पुरानी तस्वीरें सामने आने लगती हैं। कई बार सेलेब्स थ्रोबैक के तहत तस्वीरों को खुद शेयर करते हैं तो कई बार फैंस। अब एक और एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर आई है। तस्वीर एक्ट्रेस के स्कूल के दिनों की है जिसे देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 5
pooja hegde - फोटो : social media
बॉलीवुड के साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकीं पूजा हेगड़े ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मोहन जो-दारो से डेब्यू किया था। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ ऋतिक रोशन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Pooja Hegde - फोटो : file photo
तस्वीर में पूजा स्कूल की ड्रेस में हैं जिसमें वो आइस्क्रीम खाती दिख रही हैं। बचपन की इस तस्वीर में पूजा काफी क्यूट दिख रही हैं। जिसमें उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू कलर की स्कर्ट पहनी है।

4 of 5
Pooja Hegde - फोटो : social media
पूजा हेगड़े जल्द ही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और पूजा हेगड़े के अलावा कृति खरबंदा, कृति सेनन, बॉबी देओल और रितेश देशमुख जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल अक्टूबर तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pooja hegde - फोटो : file photo
पूजा हेगड़े ने तमिल फिल्म  Mugamoodi से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड की एक ही फिल्म मोहनजो दारो मेें काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें