फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न मिलने पर कोई बना गार्ड तो किसी ने बेचा बंगला, पाई-पाई को मोहताज हुए गुजरे जमाने के ये सितारे

Wed, 26 Feb 2020 06:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Stars Face Worst Financial Condition - फोटो : ट्विटर
सिनेमाई दुनिया का एक कड़वा सच ये है कि लोग जब आपको पसंद करते हैं तो जमीं से उठाकर आसमान पर बिठा देते हैं और जब भूल जाते हैं तो किसी को आपकी खोज खबर तक नहीं होती। यहां बड़े-बड़े स्टार्स भी कंगाल हो जाते हैं और रंक रातों-रातों बादशाह बन जाते हैं। रानू मंडल इसका जीता जागता उदाहरण हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नामी सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक वक्त में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया लेकिन फिर उनकी हालत ऐसी हुई कि लोग उन्हें पहचान न सके।
विज्ञापन

2 of 5
pooja dadwal - फोटो : social media

पूजा डडवाल

सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान के साथ काम कर चुकीं पूजा डडवाल की। एक वक्त में सलमान खान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह अपना इलाज तक नहीं करा पा रही थीं। बाद में जब सलमान को ये बात पता चली तो मदद के लिए आगे आए। काफी अरसे से टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहीं पूजा डडवाल अब ठीक हो गई हैं। बता दें पूजा ने 1995 में फिल्म वीरगति से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे।
विज्ञापन

3 of 5
savi sidhu - फोटो : YouTube

सवी सिद्धू

गुलाल, ब्लैक फ्राइडे और पटियाला हाउस जैसी फिल्मों में काम कर चुके सवी सिद्धू की जिंदगी में ऐसा दौर आया जब उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी और बाद में अपने घर का खर्च चलाने के लिए गार्ड की नौकरी करनी पड़ी। हालांकि बॉलीवुड सेलेब्स को जब इसकी खबर लगी तो कई लोग उनके सपोर्ट में खड़े हुए थे। एक समय ऐसा था जब सवी के पास काम की कमी नहीं थी लेकिन समय का पहिया ऐसा बदला कि उन्हें गार्ड की नौकरी करनी पड़ी।

4 of 5
mahesh anand

महेश आनंद 

बॉलीवुड के चर्चित विलेन रहे महेश आनंद का पिछले साल निधन हो गया था। उनका शव सड़ी हुई अवस्था में उनके घर से बरामद हुआ जहां वो अकेले रहते थे। 57 साल के महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्हें 18 सालों से फिल्मों में काम नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Satish Kaul - फोटो : file photo

सतीश कौल

अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर सतीश कौल बेहद आर्थिक तंगी के बीच दिन गुजारे। जनवरी 2019 में उनके बारे में खबर छपने पर पंजाब सरकार ने पांच लाख रुपये की मदद भेजी थी। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गए। इसके बाद उनकी हालत ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें