फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के बाद ये एक्ट्रेस करेंगी शहीद परिवारों की मदद, फिल्म की फीस देंगी दान

Sat, 17 Feb 2018 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aiyaari
भारतीय सेना पर आधारित फिल्म 'अय्यारी' इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म में आर्मी अफसर की कहानी को दिखाया गया। शूटिंग के दौरान 'अय्यारी' की स्टारकास्ट ने बीएसएफ जवानों के साथ समय बिताया, जिससे उनकी जिंदगी के बारे में गहराई से जानकारी मिल सके। अब ऐसा लग रहा है जवानों के साथ समय बिताने के बाद फिल्मी कलाकारों पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
Pooja Chopra
दरअसल, 'अय्यारी' की एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा फिल्म से कमाई का कुछ हिस्सा शहीद जवानों के परिवारों को देंगी। पूजा चोपड़ा डिजिटल एप 'भारत के वीर' के जरिए यह दान करेंगी जिससे शहीदों के परिवारों तक सीधे पैसा पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar
'भारत के वीर' एप को लॉन्च करने के लिए एक्टर अक्षय कुमार ने पहल की थी। जिसके बाद इस एप को बनाया गया। बता दें कि इसकी लॉन्चिंग के वक्त गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुद मौजूद थे।



 

4 of 5
Pooja Chopra
एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान जब वह बीएसएफ जवानों के साथ थीं तो उन्हें कई किस्से सुनने को मिले कि किस तरह सेना के जवान अपने देश के लिए जान तक कुर्बान कर देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अय्यारी फिल्म
फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकूल प्रीत की बेहद शानदार केमिस्ट्री भी पहली बार नजर आ रही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्स आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं मनोज बाजपेयी और पूजा चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें