संजय दत्त की बायोपिक की चर्चा के बाद अब उनकी फिल्म 'सड़क' के स्क्विल की चर्चा तेज हो गई है। 'सड़क 2' साल 1991 में आई संजय दत्त और पूजा भट्ट स्टारर फिल्म 'सड़क' का स्क्विल है। इस फिल्म के निर्माता महेश भट्ट हैं। इस बीच संजय दत्त की हीरोइन यानी पूजा भट्ट ने फिल्म 'सड़क' की पहले दिन की शूटिंग की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 4
पूजा भट्ट ने जो फोटो शेयर की है उसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ महेश भट्ट भी बीच में बैठे नजर आ रहे हैं। पूजा की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग का भी खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'फ्लैशबैक- सड़क की शूटिंग का पहला दिन।'
विज्ञापन
3 of 4
इतना ही नहीं पूजा भट्ट में कैप्शन में आगे लिखा है कि इस समय हम इसके एक्शन स्क्विल की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने लिखा की मैं 'सड़क 2' का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती। आपको बता दें कि 'सड़क 2' में 27 साल बाद पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी।
महेश भट्ट 'सड़क-2' की स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन में शामिल होंगे। फिलहाल इसके डायरेक्शन का उनका कोई प्लान नहीं है। फिल्म इसी साल 31 अगस्त को रिलीज हो सकती है। इससे पहले पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'सड़क-2 के हर फ्रेम में संजय दत्त होने वाले हैं हालांकि मेरा किरदार थोड़ा अलग है। यह फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक संजू की फिल्म होगी।'