फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मजदूरों के फंसे होने पर आदित्य ठाकरे ने किया था ट्वीट, पूजा भट्ट ने दी ये सलाह

Fri, 27 Mar 2020 05:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pooja bhatt - फोटो : ani
कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया है। ऐसे में लोग घरों में कैद हो गए हैं। दूर दराज काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर अपने गांव की ओर पैदल ही चल पड़े हैं। वहीं महाराष्ट्र में 800 मजदूर फंसे हुए हैं। जिसके बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
aditya thackeray - फोटो : twitter
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर लिखा- 'सुबह मुझे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से मैसेज दिया गया कि 800 मजदूर महाराष्ट्र में फंसे हुए हैं। बेशक हम उन्हें वापस नहीं जाने दे सकते क्योंकि राज्य की सीमाएं सील हैं लेकिन हम उन तक पहुंच गए हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं।' आदित्य ठाकरे के इसी ट्वीट पर पूजा भट्ट ने सलाह दी।
विज्ञापन

3 of 5
pooja bhatt - फोटो : twitter
पूजा भट्ट ने लिखा- ' प्रिय मिस्टर आदित्य ठाकरे, क्या मैं आपसे अनुरोध कर सकती हूं कि महाराष्ट्र में बने स्टूडियो और स्टेडियम को आश्रय घरों में तब्दील कर दिया जाए, जिससे यहां आए दिहाड़ी मजदूर, गरीब व्यक्ति और प्रवासी रुक सकें? यहां उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख सकते हैं। साथ ही उनसे संपर्क भी किया जा सकता है।' 

4 of 5
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य ट्वीट में पूजा भट्ट ने लिखा- 'यहां हम बेघरों को पैकेट बांट रहे हैं? ये कैसा रहेगा अगर स्टेडियम और ऐसी ही जगहें उन लोगों को शरण देने के लिए खोल दिए जाएं। लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा सकती है। अगर उनमें कोई लक्षण दिखते हैं तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pooja bhatt - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा भट्ट लगभग दो दशक बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'सड़क 2' में खास भूमिका निभाएंगी। उससे पहले उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी ये है कि पूजा एक वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है।

Coronavirus: विदेश से वापस आते हुए खौफ में थी ये सिंगर, 14 दिन आइसोलशन में रहने के बाद साझा किया डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें