पूजा भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट ने कभी भी अपने आपको टिपिकल हीरोइन नहीं माना। वह कहती हैं, ‘मैं कभी भी टिपिकल हीरोइन नहीं थी। आम हीरोइन की तरह मुझे डांस करने नहीं आता था। खुलकर बातें करती थी, मेरी जिंदगी जैसी भी रही मैने उसके बारे में खुलकर बात की। इसकी वजह से मेरी आलोचना भी बहुत हुईं और प्यार भी बहुत मिला।’ पूजा भट्ट की जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए हैं। वह कहती है, 'जिंदगी में बुरा वक्त आना भी बहुत जरूरी है क्योंकि वह जिंदगी जीने के सही मायने सीखा देता है। अच्छे बुरे की पहचान होती है और आप खुद भी आत्मनिर्भर बनते हैं। जब तक जिंदगी में ठोकर नहीं लगती तब तक पता नहीं चलता कि सही रास्ते पर कैसे चलना है।'