पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, महेश भट्ट
- फोटो : social media
दरअसल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कथित तौर पर कुछ लोग महेश भट्ट और उनके परिवार की सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं। कुछ आसामजिक तत्व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। पूजा भट्ट महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। ऐसे में उन्हें बीते कुछ समय से इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस संदर्भ में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शिकायत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।