पूजा भट्ट और मनीष मखीजा
पूजा भट्ट के बताया, 11 साल साथ रहने के बाद जब 2014 में मेरी शादी टूट गई तो एक पब्लिकेशन हाउस ने मेरे पापा से पूछा- क्या ये बात सही है? इसके बाद मैंने फैसला किया कि इससे पहले कि दुनिया कुछ भी कयास लगाने लगे, मैं ही पापा को सबकुछ सच बता देती हूं। बता दें कि पूजा भट्ट ने 2003 में वीजे और बिजनेसमैन मनीष माखीजा से शादी की थी। हालांकि दिसंबर, 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।