फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर खुलकर सामने आईं पूजा भट्ट, बोलीं- 'CAA से मेरा घर बंट जाएगा'

Tue, 28 Jan 2020 09:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
pooja bhatt - फोटो : ani
नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए को लेकर विरोध-प्रदर्शन की तर्ज पर मुंबई में भी महिलाएं आगे आई हैं। यहां 'मुंबई बाग' नाम से प्रदर्शन किया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी सीएए-एनआरसी को लेकर खुलकर सामने आए हैं। कुछ सितारे विरोध में हैं तो कुछ समर्थन कर रहे हैं। अब अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इस पर अपनी राय रखी है।
विज्ञापन

2 of 5
pooja bhatt - फोटो : twitter
पूजा भट्ट ने कहा कि 'नेताओं से मेरी प्रार्थना है कि वो देश में उठ रही आवाजों को सुनें। देश में रह रहीं महिलाएं चाहे वो शाहीन बाग में हों या लखनऊ में, हम रुकेंगे नहीं, जब तक हम जोर-शोर से नहीं सुने जाते। मैं लोगों को अधिक बोलने के लिए प्रेरित करूंगी। मैं सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करती क्योंकि यह मेरे घर को विभाजित करता है।'
विज्ञापन

3 of 5
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने कहा कि 'मतभेद देशभक्ति का सर्वश्रेष्ठ स्वरूप है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से हमें यह संदेश मिलता है कि अब आवाज उठाने का वक्त आ गया है।हमारी चुप्पी हमें नहीं बचाएगी और न ही सरकार की। सत्ता पक्ष ने वास्तव में हमें एकजुट किया है।' 

4 of 5
nandita das
पूजा भट्ट के अलावा नागरिकता कानून पर अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास ने भी हाल ही में अपना बयान दिया था।नंदिता जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंची थीं और वहां उन्होंने नागरिकता कानून और शाहीन बाग पर कहा कि यह ऐसा कानून है जिसके जरिए आपसे भारतीय होने का सबूत मांगा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nandita Das - फोटो : Social Media
नंदिता दास ने सीएए और एनआरसी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि 'यह बिखराव वाला कानून है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। जो लोग चार पीढ़ियों से यहां हैं, आप उन्हें बता रहे हैं कि यह आपका देश नहीं है, यह बहुत परेशान करने वाला है। मेरा मानना है कि सभी को इस पर बोलना चाहिए। लोग बोल रहे हैं और सभी जगह विरोध हो रहा है।' नंदिता दास के अलावा अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू समेत कई बॉलीवुड सितारों ने विरोध में अपनी बात कही है।

18वें दिन भी अजय देवगन की 'तानाजी' का जलवा कायम, दीपिका की 'छपाक' जुटा पाई इतने लाख    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें