फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा भट्ट ने मनाई शराब छोड़ने की चौथी सालगिरह, 16 की उम्र में ही लग गई थी नशे की लत

Wed, 23 Dec 2020 06:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और निर्माता पूजा भट्ट फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। वह अब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर खुलकर अपनी राय भी रखी रहती हैं। साथ की पूजा भट्ट अपने फैंस के लिए भी खास पोस्ट साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी शराब की लत को लेकर खास पोस्ट लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : file photo
दरअसल पूजा भट्ट को शराब छोड़े चार साल हो चुके हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शराब छोड़ने की लत की चौथी सालगिरह मनाई। पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। उनकी इस तस्वीर में गुलाबी आसमान नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी का शुक्रिया भी अदा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : ani
पूजा भट्ट ने अपनी उस पुरानी जीवनशैली को त्यागने के लिए यह शुक्रिया अदा किया जब वह शहर के बार में समय बिताया करती थीं। पूजा भट्ट ने तस्वीर के साथ अपने ट्वीट में लिखा, 'संयम के आज चार साल हो गए, इससे पहले गुलाबी शैम्पेन, माल्ट और शहर की भीड़ होती थी। अब यह गुलाबी आसमान और शहरों से दूर एकांत सड़के हैं। यह कितनी समृद्ध करने और तीव्र यात्रा है।'
 
 

4 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : amar ujala
पूजा भट्ट ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'जीवन और अलौकिक शक्तियों के प्रति आभार जिन्होंने मुझ पर नजर रखी, सच्चा बनाए रखा और कमजोरियों के प्रति मजबूत बनाए रखा।' गौरतलब है कि पूजा भट्ट अक्सर अपनी शराब की लत पर खुलकर बात करती हैं। वह अपने कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह इस नशे को छोड़ना चाहती है क्योंकि उन्हें इसकी लत लग गई है और वह स्वयं इसे स्वीकार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके उन्हें शराब की लत छोड़ने के लिए बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूजा भट्ट बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। फिलहाल वह फिल्मी पर्दे से दूर हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: कश्मीरा शाह पर फूटा निक्की तंबोली की मां का गुस्सा, कहा- 'सही उम्र में शादी कर ली होती तो...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें