फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा भट्ट के जन्मदिन पर देखें अनदेखी तस्वीरें, खूबसूरती के चलते मच गया था बवाल

Mon, 24 Feb 2020 12:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
महेश भट्ट, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक महेश भट्ट की बेटी और हीरोइन रहीं पूजा भट्ट आज अपना 48वां बर्थडे मना रही हैं । पूजा, महेश भट्ट की पहली पत्नी की बेटी हैं। महेश भट्ट ने ही उन्हें फिल्मों में लॉन्च किया था। उनकी पहली फिल्म डैडी थी। इसके बाद पूजा को 'दिल है कि मानता नहीं' मिली। ये भी महेश भट्ट की निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म से पूजा जबरदस्त हिट हुई थीं ।
विज्ञापन

2 of 6
पूजा भट्ट और राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा को हिट करने का बीड़ा उनके पिता महेश भट्ट ने उठाया क्योंकि पूजा ने तीसरी फिल्म 'सड़क' भी पिता के निर्देशन में ही की। लेकिन इससे पहले उनके हाथ से एक बहुत बड़ा मौका निकल गया था। ये था फिल्म 'आशिकी' का अवसर। पूजा को उनके पिता ने ये फिल्म ऑफर की थी लेकिन उस वक्त रहे उनके ब्वॉयफ्रेंड ने साफ मना कर दिया कि वे फिल्में न करें।
विज्ञापन

3 of 6
पूजा भट्ट और राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने पूजा को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने फिल्में नहीं छोड़ी तो वो पूजा से शादी नहीं करेंगे। हालांकि उनका रिश्ता बाद में टूट गया तो पूजा ने फिर फिल्म 'सड़क' से वापसी की। तब तक आशिकी उनके हाथ से जा चुकी थी। ये सभी जानते हैं कि महेश भट्ट अपनी बेटियों से कितना प्यार करते हैं लेकिन पूजा के साथ रिलीज हुई एक आपत्तिजनक तस्वीर ने मानो सारे ख्याल बदल दिए।

4 of 6
Pooja Bhatt, Aamir Khan - फोटो : social media
महेश भट्ट और बेटी पूजा ने एक मैगजीन के लिए एक-दूसरे को लिप टू लिप किस करते हुए फोटोशूट कराया था। इस तस्वीर पर महेश की काफी आलोचना हुई।  जाहिर है, पूजा के लिए ये कोई अच्छी खबर नहीं थी। इतना ही नहीं महेश ने बेटी को लेकर एक आपत्तिजनक बयान भी दिया था ।
विज्ञापन

5 of 6
Pooja Bhatt - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट हमेशा ही अपना दिल खोल कर बात करने के लिए जाने जाते हैं। महेश ने पूजा के लिए कहा था कि अगर पूजा उनकी बेटी न होती, तो वे उनसे शादी कर लेते। एक पिता का अपनी बेटी के लिए ऐसा कहना सभी को अजीब लगा। हालांकि इसके बाद उनके रिश्तों पर खूब सवाल उठे लेकिन पूजा ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी औऱ पिता का प्यार समझ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pooja bhatt - फोटो : social media
पूजा ने 'तमन्ना', 'जख्म' जैसी फिल्मों में भी काम किया और खूब तारीफ बटोरी लेकिन हीरोइन के तौर पर ज्यादा हिट नहीं हो पाईं। फिर उन्होंने निर्देशक और निर्माता के तौर पर काम करना शुरू किया। पूजा ने बतौर निर्माता 'जिस्म', 'पाप', 'रोग', 'हॉलीडे' जैसी फिल्में बनाईं। उन्होंने 'पाप', 'जिस्म 2', 'धोखा', 'कजरारे' का निर्देशन भी किया। 

श्रीदेवी से लेकर रानी मुखर्जी तक, इन नौ अभिनेत्रियों का शादीशुदा सितारों पर आया था दिल, रचाई शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें