फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार का नाम नेपोटिज्म में घसीटे जाने पर भड़कीं पूजा भट्ट, कंगना रनौत पर भी साधा निशाना

Wed, 08 Jul 2020 08:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पूजा भट्ट, कंगना रनौत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस चल रही है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ये बहस लगातार बढ़ती ही जा रही है। बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर अब सभी लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब निर्माता, निर्देशक महेश भट्ट की बेटी व अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 7
pooja bhatt - फोटो : twitter
इन दिनों सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म एक बड़ा मुद्दा बन गया है। जिसे लेकर हर बड़े सितारे और निर्माता निर्देशक को घसीटा जा रहा है। इस मामले में भट्ट कैंप का नाम भी जोड़ा जा रहा है। वहीं अब इस मामले को लेकर पूजा भट्ट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

3 of 7
pooja bhatt
पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस समय के हॉट टॉपिक नेपोटिज्म के बारे में बोलने के लिए मुझे कहा गया। जिसके बारे में लोग गुस्से में हैं। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो उस परिवार से संबंधित है, जो नए टैलेंट एक्टर्स, म्यूजिशियन और टेक्निशियनों को लॉन्च करता है। मैं केवल हंस सकती हूं और इसकी कल्पना कर सकती हूं।'
 

4 of 7
pooja bhatt
अपने अगले ट्वीट में पूजा ने लिखा, 'एक समय ऐसा था, जब भट्ट परिवार पर स्थापित एक्टर्स के खिलाफ कुछ करने का आरोप लगाया गया था और केवल नए एक्टर्स के साथ काम करने और बड़े सितारों के पीछे ना भागने के लिए छोटा महसूस कराया जाता था। और आज वही लोग नेपोटिज्म कार्ड खेल रहे हैं? गूगल और ट्वीट करने वाले लोग बोलने से पहले सोचते नहीं हैं।'
 
विज्ञापन

5 of 7
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
वहीं पूजा ने कंगना रनौत को लेकर भी इस दौरान बात की है। पूजा ने बताया है कि कंगना को उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस ने लॉन्च किया है। पूजा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'और कंगना रनौत के लिए। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, अगर उन्हें विशेष फिल्म्स के द्वारा 'गैंगस्टर' फिल्म के जरिए लॉन्च नहीं किया जाता। हां अनुराग बसु ने उन्हें खोजा, लेकिन विशेष फिल्म ने उनकी प्रतिभा पहचानी और फिल्म में निवेश किया। यह कोई छोटा करतब नहीं था। उनके सभी प्रयासों के लिए उन्हें बहुत- बहुत शुभकामनाएं।'
 
विज्ञापन

6 of 7
pooja bhatt
अपनी बात को खत्म करते हुए आखिरी ट्वीट में पूजा ने लिखा, 'तो ये नेपोटिज्म शब्द से किसी और को जलील करने की कोशिश करो दोस्तों। वह लोग जिन्होंने दशकों से फिल्मों का रास्ता हमारे द्वारा दिए गए स्प्रिंगबार्ड के जरिए ढूंढ़ा, जानते हैं कि हम किसके लिए खड़े होते हैं और अगर वह भूल गए हैं, तो वह उनकी ट्रेजडी है। हमारी नहीं।' पूजा भट्ट के ये सभी ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस मामले को नेपोटिज्म से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री में रहकर नेपोटिज्म का शिकार हो गए थे, जिस वजह से वो डिप्रेशन में आ गए और उन्होंने ये कदम उठाया।

पढ़ें: VIDEO: सुशांत की मौत के बाद संदीप-रिया पर इस अभिनेता ने साधा निशाना, सलमान और अमिताभ से की विनती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें