फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा बेदी ने उमर अब्दुल्ला के साथ शेयर की फोटो, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Wed, 11 Mar 2020 04:54 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pooja bedi - फोटो : social media
अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है । अलाया की पहली फिल्म का नाम 'जवानी जानेमन' था, जिसमें उन्होंने सैफ अली खान के साथ काम किया । वहीं पूजा बेदी अब फिल्माें से दूर हैं । हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में पूजा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर ऐसी फोटो शेयर की जिससे यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । 
विज्ञापन

2 of 5
pooja bedi - फोटो : Social Media
दरअसल, पूजा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ फोटो शेयर की है । साथ ही उमर अब्दुल्ला को उनके 50वें जन्मदिन की बधाई दी । पूजा ने बताया कि उमर उनके बचपन के दोस्त हैं । पूजा ने लिखा, 'यकीन नहीं होता कि वह आधारहीन कारणों के लिए अपना यह यादगार दिन लॉकअप में बिता रहे हैं । तीन पूर्व सीएम को बंद करना और उन्हें किसी से भी बातचीत न करने और अपना बचाव न करने देना विडंबना भरा है ।'
 
विज्ञापन

3 of 5
pooja bedi
तस्वीर में पूजा और उमर बेहद खुश दिख रहे हैं । हालांकि पूजा के फोटो शेयर करने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे । एक यूजर ने लिखा कि पूजा जी आप नींद से उठ जाएं वो लॉकअप में नहीं हैं । एक ने लिखा कि वो अंदर हैं, तभी कश्मीर में शांति है । एक ने लिखा कि पूजा बचपन में ही गलत संगत में पड़ गई थीं, इसलिए गलत बातें कर रही हैं ।

4 of 5
Pooja Bedi and Maneck Contractor - फोटो : social media
पूजा बेदी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिलहाल फिल्मों से दूर हैं । एक्ट्रेस होने के साथ वो टेलीविजन टॉक शो भी होस्ट कर चुकी हैं । इसके साथ ही वह कॉलम भी लिखती हैं । उन्होंने 'विषकन्या', 'जो जीता वो ही सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक' और 'शक्ति' जैसी फिल्में की हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pooja bedi
इसके अलावा पूजा टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए 3', 'बिग बॉस 2' और 'बिग बॉस 5' में भी नजर आ चुकी हैं । पिछले साल ही पूजा ने मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ सगाई की है ।
 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर बॉलीवुड निर्देशक का तंज, लिखा- 'रोना आ गया मुझे'

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें