उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आरक्षण से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाते हुए पदोन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार मानने से इनकार कर दिया। ये फैसल केंद्र सरकार के गले में की हड्डी बन रहा है और विपक्ष इसपर हमलावर होने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में है। अब इस पर बॉलीवुड एक मशहूर अभिनेत्री ने प्रियंका को जवाब दिया है।