फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विज्ञापन से ही पूजा बेदी ने मचा दी थी सनसनी, फिल्मों से ज्यादा रिलेशन को लेकर रहीं चर्चा में

Mon, 11 May 2020 09:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बेदी - फोटो : ट्विटर
आमिर खान के साथ फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से मशहूर हुईं अभिनेत्री पूजा बेदी का 11 मई को जन्मदिन है। 1970 में पैदा हुई पूजा मशहूर अभिनेता कबीर बेदी की बेटी हैं। पूजा की पहली फिल्म 'विषकन्या' 1991 में रिलीज हुई थी। पूजा बेदी ने सिनेमाजगत के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया। सिनेमाजगत में पूजा ने भले ही 20 साल बिताए लेकिन इतने लंबे वक्त में गिनी चुनी ही फिल्में की। इन फिल्मों में 'विषकन्या', 'लुटेरे', 'फिर तेरी कहानी याद आए', 'आतंक ही आतंक' और 'शक्ति' शामिल है। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 5
पूजा बेदी - फोटो : ट्विटर
1991 में पूजा बेदी एक एडल्ट विज्ञापन में बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। उस दौरान इस विज्ञापन को दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था, बाकी चैनलों ने इसे चलाने से ही मना कर दिया था। इसके बाद से ही पूजा बेदी चर्चा में आ गईं थीं। वहीं उस वक्त उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा बेदी - फोटो : ट्विटर
फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में पूजा ने आमिर के साथ लिपलॉक किया था लेकिन इस फिल्म के बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं चली। इस फिल्म में रेड हॉट फ्लेयर्ड ड्रेस पहनकर पूजा बेदी ने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली थी। पूजा की लगभग सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। बिग बॉस सीजन 5 में भी पूजा नजर आई थीं। जब पूजा बिग बॉस से आउट हुईं तो उन्होंने ट्विटर पर सलमान के खिलाफ लिखा था। उन्होंने लिखा था कि सलमान घर के लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। साथ ही उनका हौसला बढ़ाने के बजाय उन्हें डिमोटिवेट करते हैं।

4 of 5
पूजा बेदी - फोटो : ट्विटर
आपको बता दें कि पूजा बेदी ने 1994 में तकरीबन साढ़े तीन साल तक डेटिंग के बाद फरहान फर्नीचरवाला से शादी कर थी। हालांकि फरहान और पूजा का ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सका और 12 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा बेदी, मानेक - फोटो : ट्विटर
फरहान के बाद पूजा का नाम कई और लोगों के साथ जुड़ा। जिसमें मशहूर कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल, द्विती विक्रमादित्य और आकाशदीप सहगल का नाम शामिल हैं। इन सभी से पूजा का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया। पूजा के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आ गया है जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं। पिछले दिनों खबरें थीं कि पूजा मानेक को डेट कर रही हैं। पूजा की बेटी अलाया ने हाल ही में 'जवानी जानेमन' फिल्म से डेब्यू किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें