फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: 5 लोगों को डेट करने के बाद भी अकेली हैं पूजा बेदी, सौतेली मां से हैं 6 साल बड़ी

Fri, 11 May 2018 09:13 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Pooja Bedi
फेमस मॉडल और एक्टर पूजा बेदी की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी है। आमिर खान के साथ 'जो जीता वही सिकंदर' से पूजा बेदी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन पूजा के करियर को पंख नहीं लग सके। हालांकि पूजा अपने अफेयर की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रही। पांच लोगों से नाम जुड़ने के बाद भी पूजा बेदी अब भी अकेली हैं। पूजा बेदी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर बताते हैं कि पूजा किन 5 लोगों को डेट कर चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Pooja Bedi
आदित्य पंचोली
आदित्य पंचोली और पूजा बेदी की अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। आदित्य और पूजा अच्छे दोस्त थे। जरीना बहाव से शादी के बाद जब आदित्य की शादीशुदा जिंदगी में परेशानी शुरू हुई तो इसी बीच पूजा और आदित्य की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। कहा जाता है कि जब 15 साल की नौकरानी ने आदित्य के ऊपर रिलेशनशिप के आरोप लगाए तो इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
Pooja Bedi
फरहान फर्नीचरवाला
पूजा और फरहान ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद साल 1994 में शादी कर ली थी। जानकारी के मुताबिक पूजा ने फरहान के लिए मुस्लिम धर्म भी स्वीकार कर लिया था, ताकि उनके बच्चों को कोई दिक्कत आगे चलकर न हो। शादी के 12 साल बाद इन दोनों के बीच परेशानी शुरू हो गई और साल 2003 में पूजा ने फरहान से किनारा कर लिया। फरहान से पूजा के दो बच्चे हैं। 

4 of 6
Pooja Bedi
हनीफ हिलाल
पूजा बेदी का दिल एक बार फिर से धड़का, यह कोई और नहीं बल्कि कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल थे। पूजा ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं और 'नच बलिए 3' में बतौर पार्टनर दोनों ने हिस्सा लिया। इस शो के दौरान पूजा और हनीफ ने अपने डांस से लोगों का दिल जीता लेकिन दो साल बाद (2008) दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
Pooja Bedi
द्विती विक्रमादित्य
द्विती विक्रमादित्य के साथ भी पूजा बेदी का सीरियस रिलेशनशिप रहा। यहां तक कि पूजा द्विती से शादी करने भी जा रही थीं। द्विती के पेरेंट्स ने पूजा बेदी को स्वीकार नहीं किया और करीब 18 महीने के रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pooja Bedi
आकाशदीप सहगल
'बिग बॉस' सीजन 5 के दौरान पूजा बेदी को एक बार फिर से प्यार हो गया। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अंश का रोल निभा चुके आकाशदीप सहगल थे। आकाशदीप ने पूजा के साथ ही सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। शो के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और यह दोनों साल 2013 में अलग हो गए। आपको बता दें, पूजा बेदी के पिता की जिंदगी भी विवादों से घिरी है। कबीर बेदी तीन शादी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने परवीन से शादी की है जिनसे पूजा उम्र में 6 साल बड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें